पुलिस भर्ती परीक्षा 2025

प्रारंभिक गणित – प्रतिशत और लाभ-हानि

प्रतिशत (Percentage)

प्रतिशत की मूल अवधारणा

प्रतिशत का अर्थ है “प्रति सौ”। किसी संख्या का x% उस संख्या का x/100 भाग होता है।

प्रतिशत = (भाग/संपूर्ण) × 100

यदि किसी कक्षा में 50 छात्रों में से 30 लड़के हैं, तो लड़कों का प्रतिशत:

(30/50) × 100 = 60%

प्रतिशत वृद्धि और कमी

प्रतिशत वृद्धि = [(नई संख्या – मूल संख्या)/मूल संख्या] × 100
प्रतिशत कमी = [(मूल संख्या – नई संख्या)/मूल संख्या] × 100

यदि किसी वस्तु का मूल्य ₹200 से बढ़कर ₹250 हो जाता है:

प्रतिशत वृद्धि = [(250-200)/200] × 100 = 25%

यदि मूल्य ₹200 से घटकर ₹180 हो जाता है:

प्रतिशत कमी = [(200-180)/200] × 100 = 10%

लाभ और हानि (Profit and Loss)

मूल अवधारणाएँ

लाभ = विक्रय मूल्य – क्रय मूल्य
हानि = क्रय मूल्य – विक्रय मूल्य
लाभ प्रतिशत = (लाभ/क्रय मूल्य) × 100
हानि प्रतिशत = (हानि/क्रय मूल्य) × 100

यदि कोई वस्तु ₹500 में खरीदकर ₹600 में बेची जाती है:

लाभ = 600 – 500 = ₹100
लाभ प्रतिशत = (100/500) × 100 = 20%

यदि वही वस्तु ₹400 में बेची जाती:

हानि = 500 – 400 = ₹100
हानि प्रतिशत = (100/500) × 100 = 20%

विक्रय मूल्य ज्ञात करना

लाभ पर विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य × (1 + लाभ%/100)
हानि पर विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य × (1 – हानि%/100)

₹800 क्रय मूल्य वाली वस्तु को 25% लाभ पर बेचने पर:

विक्रय मूल्य = 800 × (1 + 25/100) = 800 × 1.25 = ₹1000

₹800 क्रय मूल्य वाली वस्तु को 10% हानि पर बेचने पर:

विक्रय मूल्य = 800 × (1 – 10/100) = 800 × 0.9 = ₹720

क्रय मूल्य ज्ञात करना

यदि लाभ% दिया हो: क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य × 100/(100 + लाभ%)
यदि हानि% दिया हो: क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य × 100/(100 – हानि%)

यदि कोई वस्तु ₹1200 में बेचकर 20% लाभ कमाया गया:

क्रय मूल्य = 1200 × 100/(100 + 20) = 1200 × 100/120 = ₹1000

यदि कोई वस्तु ₹720 में बेचकर 10% हानि हुई:

क्रय मूल्य = 720 × 100/(100 – 10) = 720 × 100/90 = ₹800

परीक्षा तैयारी के सुझाव

  • सभी सूत्रों को याद करें और उन्हें नोटबुक में लिखें
  • प्रतिदिन कम से कम 10 प्रतिशत और 10 लाभ-हानि के प्रश्न हल करें
  • वास्तविक जीवन के उदाहरणों से अभ्यास करें (जैसे दुकानों में छूट, बैंक ब्याज आदि)
  • प्रतिशत परिवर्तन और क्रमागत प्रतिशत परिवर्तन पर विशेष ध्यान दें
  • पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें